उन्नाव, मई 20 -- उन्नाव, संवाददाता। कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम घनश्याम मीना ने तमाम जगहों से आए किसानों की विद्युत, उद्यान, वन विभाग मत्स्य, बैंक, पशुपालन, कृषि, राजस्व से जुड़ी किसानों की समस्याएं सुनकर संबधित अधिकारी को बुलाकर निस्तारण कराया। यह भी पढ़ें- किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएंकिसानों को नई तकनीकों की आवश्यकता डीएम ने कहा प्रगतिशील किसान खेती की नई पद्धतियों से जागरुक होकर तकनीकी खेती पर जोर दें। अब कृषक को खेती का रूप एडवांस करना होगा। इंटीग्रेटेड व ऑर्गेनिक खेती पर जोर दें, ताकि अच्छी पैदावार के साथ-साथ अच्छी इनकम हो सके। कहा की खेती के नवाचार पर ध्यान दें खेती की पुरानी पद्धति से अब तकनीकी खेती को ओर बढ़ें। कहा की सभी किसान अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराएं। कहा फूड प्रोसेसिंग के ...