पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती को शक्ति प्रदर्शन
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर युवा मंच ने पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नई नियमावली से भर्ती शुरू होने पर पांच से सात लाख अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। नई नियमावली का गजट 16 सितम्बर 2025 को जारी हुआ था और अब तक नई भर्ती शुरू होने जा रही है। इतने कम समय में नई योग्यता के अनुरूप डिग्री या प्रशिक्षण प्राप्त कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में उन लाखों युवाओं के साथ अन्याय होगा जो पुरानी नियमावली के आधार पर तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अशोक सिंह, साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता, अमृत सोनकर, केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान, आरती सिंह, बृजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.