पुरानी नियमावली से भर्ती पर अड़े छात्र, निदेशालय गेट पर गहमागहमी, पुलिस से झड़प
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली के अनुसार कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षा निदेशालय परिसर में पूरे दिन नारेबाजी से गूंजता रहा। पुलिस ने भी परिसर में कड़ा सुरक्षा घेरा बनाए रखा। दिन में कई बार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रतियोगी छात्रों से वार्ता का प्रयास करते रहे, लेकिन आंदोलनकारी जिलाधिकारी के आने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच लखनऊ में नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को एनसीटीई को पत्र लिखकर नियमों में छूट का रास्ता तलाशने के निर्देश दिए। इस पर आंदोलनकारियों को उम्मीद जगी, लेकिन उन्होंने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। शाम करीब 5:30 बजे 200 से ज्यादा प्रतियोगी छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.