पुरानी नियमावली से भर्ती के आश्वासन पर धरना स्थगित
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर युवा मंच का धरना सोमवार को पांचवें दिन स्थगित हो गया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामताराम पाल और शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह ने उनकी मांगें शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। यदि एक सप्ताह में छात्रों के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो महा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता में बिना बीएड डिग्रीधारकों को शामिल करने, प्राविधिक कला की योग्यता को पुनः नियमावली में शामिल करने, संगीत, हिन्दी व अंग्रेजी के विवाद को समाप्त करने तथा कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती करने सहित सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.