पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, जुलाई 14 -- युवा मंच ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में रिक्त करीब 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग उठाई है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, रीता बहुगुणा जोशी और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। अनिल सिंह ने कहा कि नई नियमावली से पांच से सात लाख अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रशासन के हस्तक्षेप पर युवा मंच का आंदोलन स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.