पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी कराने को दिया धरना
प्रयागराज, अगस्त 31 -- टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न से कराने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनर तले सोमवार से पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में अमित पांडे, अखिलेश वर्मा, एलके चौधरी, अशोक सिंह, सुनील विश्वकर्मा, सुशील श्रीवास्तव, केडी वर्मा, महोत कुमार दूबे, भानु पांडे, दीपा सिंह आदि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- पीजी कॉलेज डाकपत्थर में छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.