नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ यात्री सुविधा शिविर बनाने का निर्णय लिया गया है। चांदनी चौक की तरफ मोरी गेट के मुकाबले ज्यादा बड़ा यात्री सुविधा शिविर होगा क्योंकि इस तरफ मेट्रो होने के चलते ज्यादा यात्री आते हैं। इसके साथ ही स्टेशन के भीतर बने फुट ओवर ब्रिज को भी चौड़ा किया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही के दौरान भीड़ का सामना न करने पड़े।
यात्री सुविधा शिविर की तैयारी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुरानी दिल्ली राजधानी का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ ही सबसे पुराना स्टेशन भी है। यह स्टेशन मेट्रो स्टेशन के पास है और यहां भी त्योहारों के समय यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय के आदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.