बांका, अप्रैल 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी में संपूर्ण क्रांति मंच की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जहाँ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशि शेखर चौधरी ने किया। इस अवसर पर मंच के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अजय कांत मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय कांत मिश्र ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए मंच के सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि, सामाजिक बदलाव के लिए संगठित प्रयास बेहद जरूरी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- आक्रोश मार्च को पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने किया विमर्श मौक़े पर अध्यक्ष शशि शेखर चौधरी ने भी संगठन की गतिविधियों प...