नई दिल्ली, अगस्त 14 -- घर की क्लीनिंग की बात हो तो सबसे पहला काम झाड़ू का ही होता है। रोजमर्रा की साफ-सफाई में बेशक कुछ ना हो, लेकिन झाड़ू तो घर में लगाई ही जाती है। अब झाड़ू की बात हो ही रही है, तो ये बताइए आप पुरानी झाड़ू का क्या करते हैं? एक टाइम के बाद झाड़ू घिस जाती है, जिसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग झाड़ू को बेकार समझकर फेंक देते हैं। क्या आपको भी इसे फेंकने का ही ऑप्शन नजर आता है? वैसे क्या हो, अगर आप इस पुरानी बेकार झाड़ू को दोबारा इस्तेमाल में ले पाएं? जी हाँ, ये झाड़ू आप दोबारा काम में ले सकते हैं, बस छोटी-छोटी सी टिप्स अपनाकर। तो चलिए बेकार पड़ी झाड़ू को रीयूज करने के कुछ मजेदार तरीके जान लेते हैं।पुरानी झाड़ू का क्या करें? रीयूज करने के टिप्स देखेंटिप 1- पुरानी झाड़ू से बनाएं क्लीनिंग टूल पुरानी झाड़ू क...