सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंडल कारा के पास पुरानी जीटी रोड के किनारे एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दी। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शव की पहचान बंगाल निवासी वसीम दास 32 साल के रूप में की गई है, जो बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथपुर थाना के नूतनगंज गांव निवासी योगेंद्र का पुत्र बताया जाता है। वह यहां रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। उसके अन्य परिजन भी यहां रहते हैं। मृतक के भाई मनोज दास द्वारा शव की पहचान की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के सिर में चोट है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आस-पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.