नई दिल्ली, जून 19 -- बेडरूम में बिछी प्यारी सी बेडशीट जब पुरानी हो जाती है तो काफी सारे लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। कामवाली को दे देते हैं या फिर ये यूं ही किसी कोने में पड़ी रह जाती है। लेकिन इन पुरानी चादरों को बेकार समझने की गलती ना करें। इनका इस्तेमाल आप 9 तरीके से कर सकती हैं, जो ना केवल आपके मेहनत के पैसे बचाएंगे बल्कि आपके पुराने सामान को यूज करने का भी सरल तरीका होगा। जानें ओल्ड बेडशीट को रीयूज करने के 9 स्मार्ट तरीके।बना लें क्लीनिंग क्लोथ घर की सफाई के लिए आप महंगे टिशू खरीदती हैं और रखती हैं तो इस काम के लिए ये पुरानी चादरें बड़े काम आएंगी। इनसे आप कई छोटे टुकड़े करके जरूरत के मुताबिक बर्तन पोंछने, शीशा पोंछने, धूल-मिट्टी साफ करने के काम में ला सकती हैं। बाजार के महंगे डस्टर खरीदने की बजाय कॉटन की ये चादर आपके बड़े काम आ...