पुरानी गुदरी रोड से मोबाइल चोरी में युवक धराया
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोबाइल चोरी के मामले में रविवार रात पुरानी गुदरी रोड से एक युवक को पकड़ा गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। थाने पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। वह औराई इलाके का रहने वाला है। वर्तमान में वह शहर के पक्की सराय स्थित किराए के मकान में रह कर फुटपाथ पर सामान बेचता है। उसने पुलिस को बताया कि पुरानी गुदरी रोड में एक शादी समारोह में वह शामिल होने गया था। इसी बीच एक युवक का मोबाइल गायब हो गया था। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, नगर थाने के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.