मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना के पुरानी गुदरी रोड की डॉ. सिद्दीकी लेन में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों गुटों के दर्जनभर लोग चोटिल हो गए। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची नगर सहित अन्य थानों की पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्की लाठी चटकाई। मौके से दोनों गुट के चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।घटना के बाद मोहल्ले में तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को ईद के मेले में झूले पर चढ़ने को लेकर मोहल्ले के दो युवकों मो. महफूज उर्फ मैंगो व लकी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों युवकों के गुट ने एक-दूसरे के घर पर हमला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.