पुरानी गाड़ियों में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को देश की 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर यह स्पष्ट करने की मांग की कि वर्ष 2023 से पहले बनी गाड़ियों में ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल का इस्तेमाल सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को इस मुद्दे पर स्पष्ट और लिखित जानकारी मिलनी चाहिए। पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के साथ आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर और हीरो मोटोकॉर्प को अलग-अलग पत्र भेजे हैं। उनका कहना था कि इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 4 जुलाई को सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है और इससे केवल 4 से 5 प्रतिशत तक माइलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.