आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता नगर के पुरानी कोतवाली मोहल्ला में जमकर कपड़ा-फाड़ होली खेली गई। इस दौरान युवा एक-दूसरे को रंग से सराबोर कर दे रहे थे। हुड़दंगियों की टोली से कोई भी बचकर नहीं निकल पा रहा था। होली की मस्ती में चूर युवा एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर सड़क के उपर बिजली के तारों पर फेंक दे रहे थे। कपड़ा फाड़ होली का यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। फगुआ गीतों पर थिरकते हुए निकाला जुलूस शहर के पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी कोतवाली, खत्री टोला, सिविल लाइंस, पहाड़पुर, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, दलालगंज आदि जगहों पर रंगों के पर्व पर आकर्षक परिधान पहने फगुआ गीतों पर थिरकते युवा आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार कर रहे थे। सभी नाचते-गाते चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.