नवादा, अप्रैल 14 -- मगध सेंट्रल स्कूल का स्कूली वैन काफी पुराना व जर्जर बताया जाता है। वैन नंबर बीआर 27 पी 2569 पर क्षमता से काफी अधिक संख्या में बच्चे सवार थे। वैन के सीट वाले हिस्से को परिवर्तित कर सीट की जगह लोहे का बेंच लगा दिया गया था। ताकि उस पर अधिक से अधिक बच्चे बिठाये जा सकें। क्षमता से अधिक बच्चे और ड्राइवर का शराब के नशे में होना ही प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। इनके कारण ही वाहन पर से ड्राइवर का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। यही आरोही की मौत का कारण भी बना। यह भी पढ़ें- कौआकोल में वाहनों पर ठूंसकर ढोए जा रहे स्कूली बच्चे स्कूल में एलकेजी से लेकर 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती थी। वैन पर सवार सभी स्कूली बच्चे इन्हीं कक्षाओं के थे। सीओ ने कहा बदलें वाहन अन्यथा एफआईआर गोविन्दपुर के प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.