पुराना सीतापुर उपकेंद्र में तकनीकी खराबी, रात भर ट्रिपिंग से सो नहीं पाए लोग
सीतापुर, जून 21 -- सीतापुर, संवाददाता। पुराना सीतापुर विद्युत उपकेंद्र में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण शनिवार रात श्यामनाथ फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। भीषण गर्मी के बीच देर रात करीब 10:30 बजे बिजलीघर में खराबी आने से विभाग को फीडर का शटडाउन लेना पड़ा। एक घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात 11:30 बजे सप्लाई को बहाल कर दिया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और 12 बजे के बाद फीडर में दोबारा समस्या शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- अपट्रॉन उपकेंद्र में आधी रात बिजली संकट, सीढ़ी लगाकर सड़क जाम की बार-बार ट्रिपिंग होने लगी। यह ट्रिपिंग का सिलसिला रात भर थमा नहीं, जिस वजह से उमस और गर्मी के बीच स्थानीय नागरिकों ने पूरी रात जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.