रामपुर, अगस्त 1 -- भाखड़ा डैम पर अंग्रेजों के जमाने में बने ऐतिहासिक लोहे के पुल को अब नीलाम करने की तैयारी तेज हो गई है। सौ साल की लंबी अवधि पूरी कर चुके इस पुल की जर्जर हालत को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इसकी नीलामी के लिए आधिकारिक मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही विभाग द्वारा कबाड़ (स्क्रैप) की बिक्री के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अंग्रेजों के शासनकाल में निर्मित यह लोहे का पुल दशकों तक इस क्षेत्र की जीवन रेखा रहा है। हालांकि, अपनी निर्धारित कामकाजी मियाद पूरी कर लेने के कारण ढांचागत रूप से यह बेहद कमजोर हो गया था। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई विभाग ने काफी समय पहले ही इस पुल पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। इस पुराने...