नई दिल्ली, जून 13 -- क्या आपके घर की लकड़ी की मेज, अलमारी या कुर्सियां पहले जैसी चमक खो चुकी हैं? कई बार नया फर्नीचर भी कुछ महीनों बाद फीका और बेजान दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगी पॉलिश और सफाई वाले सामान खरीद लेते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता। दिलचस्प बात यह है कि फर्नीचर की चमक वापस लाने का एक आसान उपाय आपकी रसोई में ही मौजूद है। सिर्फ दो साधारण चीजों की मदद से आप अपने पुराने फर्नीचर को फिर से नया जैसा लुक दे सकते हैं। यह तरीका ना केवल जेब पर हल्का पड़ता है, बल्कि मिनटों में फर्नीचर की खूबसूरती भी बढ़ा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि घर का लकड़ी का सामान फिर से चमक उठे, तो यह आसान नुस्खा जरूर जान लें।लकड़ी का फर्नीचर क्यों खो देता है अपनी चमक? कभी गौर किया है कि नई खरीदी गई मेज या अलमारी कुछ समय बाद उतनी आकर्षक नहीं लगती? इस...