आजमगढ़, मई 30 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के लहुवा खुर्द (मड़ैया) गांव में पुराने रास्ते को अवरोध किये जाने को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्राचीन रास्ते को कुछ लोगों द्वारा जबरन बंद किया जा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बारिश के दौरान रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही रास्ता गांव के मुख्य आवागमन का साधन है और इसके बंद होने से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा रास्ते का कार्य शुरू कराए जाने के बाद भी दबंगों के दबाव में कार्य रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षक की पत्नी की मौत से गांव में मातम महिलाओं का आरोप है कि प्रधान द्वारा 20 दिनों से आश्वासन ...