फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 21 -- कंपिल, संवाददाता। एक युवक को पुराने मोबाइल को लेकर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंपिल निवासी अंकित कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन को आरोपी युवक ने एक पुराना मोबाइल दिया था। इसी बात पर अंकित ने युवक को बुलाकर बात करने की कोशिश की, जिस दौरान युवक कथित तौर पर उत्तेजित हो गया। अंकित के अनुसार, युवक ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और जान-माल की धमकी दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपित सूरज के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच जारी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.