नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- साड़ी में अच्छा लुक पाने के लिए काफी सारी चीजें जिम्मेदार होती हैं। लेकिन सबसे अहम भूमिका एक परफेक्ट फिटिंग वाला ब्लाउज निभाता है। साड़ी में आपका लुक कैसा होगा ये पूरी तरह से ब्लाउज पर निर्भर करता है। कई बार ब्लाउज या तो बहुत ज्यादा लूज हो जाता है तो कई बार बहुत ज्यादा टाइट हो जाता है, जिसकी वजह से लुक खराब दिखता है और काफी अनकम्फर्टेबल भी फील होता है। बहुत सी महिलाएं अपनी नई-नई साड़ी को इसलिए पहनना छोड़ देती हैं क्योंकि उन्हें ब्लाउज की फिटिंग सही नहीं आती है। अगर आपने भी अपनी किसी साड़ी को ब्लाउज की फिटिंग टाइट होने की वजह से पहनना छोड़ दिया है तो आपके लिए यहां हम एक ट्रिक शेयर कर रहे हैं। इस ट्रिक को अपनाकर आप अपने बिना मार्जिन वाले टाइट ब्लाउज को भी आसानी से फिट कर सकती हैं। स्टेप्स के जरिए सीखिए टाइट ब्लाउज क...