घाटशिला, अप्रैल 19 -- चाकुलिया। पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक अक्षय मोहंती की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंदिर के विकास और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मंदिर भवन के जीर्णोद्धार, मंदिर में संगमरमर की मूर्ति की स्थापना और हरिनाम संकीर्तन के आयोजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी के सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए सर्वसम्मति से स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती को कमेटी का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कमेटी के विस्तार हेतु प्रणव बेरा, रवींद्रनाथ सिंह, सुजीत दास, तरुण खान, तरुण बेरा और तापस दास को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: पुराना सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक, मंदिर विधायक समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.