नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- मैट्रेस यानी गद्दे का इस्तेमाल रोजाना होता है, लेकिन इसकी साफ-सफाई काफी ज्यादा नजरअंदाज की जाती है। हम रोज बेडशीट तो चेंज कर देते हैं, लेकिन जाहिर है गद्दा सालों-साल वही रहता है। सफाई ना होने की वजह से इसमें बदबू पनपने लगती है, धीरे-धीरे चीजों के दाग भी लग जाते हैं और एक समय पर गद्दा इतना गंदा हो जाता है कि इसे बदलने के सिवाय कोई ऑप्शन नहीं दिखता। इसलिए जरूरी है कि आप इसे समय-समय पर क्लीन करते रहें, ताकि बैक्टीरिया, गंदे दाग और बदबू तीनों ही ना पनपें। इसके लिए आपको कुछ बहुत मुश्किल नहीं करना है। दादी नानी के बताए छोटे छोटे ट्रिक्स हैं, जो एक बार जान लेंगी तो मैट्रेस को घर में ही क्लीन कर लेंगी। तो चलिए जानते हैं कैसे।बेकिंग सोडा से डीप क्लीन करें आपकी रसोई में रखा खाने वाला सोडा, जिससे मीठा सोडा या बेकिंग सोडा भी क...