नई दिल्ली, जून 19 -- Google ने Pixel फोन्स के लिए Android 17 अपडेट जारी कर दिया है, और जल्द ही अन्य ब्रांड अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर देंगे। हालांकि, यूजर्स के बीच इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन है कि उनके फोन को यह बड़ा अपग्रेड मिलेगा या नहीं। इसलिए, हमने उन डिवाइसों की एक ब्रांड वाइज लिस्ट तैयार की है, जिन्हें एंड्रॉयड 17 अपडेट मिलेगा। लिस्ट में सैमसंग, वनप्लस, मोटोरोला, शाओमी और अन्य ब्रांड्स शामिल हैं। हालांकि, गूगल को छोड़कर, किसी भी ब्रांड ने Android 17 अपग्रेड के लिए एलिजिबल डिवाइसों की लिस्ट की घोषणा नहीं की है। इसलिए, हमने लिस्ट तैयार करने के लिए हर ब्रांड के लिए वर्तमान अपडेट पॉलिसी का रिव्यू किया है। चूंकि यह अपडेट पॉलिसी पर आधारित है, इसलिए लिस्ट में मौजूद डिवाइसों को अपडेट मिलना लगभग तय हो गया है। देखें लिस्ट में आपका फोन है ...