पुराना पैटर्न बहाल करने पर अड़े प्रतियोगी छात्र
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल किए जाने की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात की। छात्रों के अनुसार, डीएम ने पुरानी नियमावली बहाल करने का आश्वासन दिया है। हालांकि पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल करने के संबंध में अभी स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है। छात्र नेता आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुरानी नियमावली और पुराना परीक्षा पैटर्न हमारी मूल मांग रही है। केवल नियमावली की बहाली पर्याप्त नहीं है। दोनों मांगों को पूरा करना आवश्यक है, क्योंकि परीक्षा पैटर्न में बदलाव का सीधा प्रभाव लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी और उनके अवसरों पर पड़ता है। पुराने पैटर्न की मांग पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो छात्र पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.