वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुराना पुल के पास मछली मंडी में रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक और दो सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं। जैतपुरा पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पुराना पुल से उतरते समय तेज रफ्तार पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इससे उसके परखचे उड़ गए। हादसे में दनियालपुर निवासी 24 वर्षीय निहाल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पंचक्रोशी चौराहा निवासिनी 60 वर्षीय श्याम दुलारी देवी को निजी अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- सीवान न्यूज प्लान 26, अप्रैल 2026 मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह खोमचा लगाकर गुजर-बसर करती थीं। ऑटो चालक महावीर यादव और दो सवारियां बुरी तरह घायल हो गईं। यह भ...