देवरिया, मार्च 24 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। महुआडीह-बेलवा बाजार पिच मार्ग पर स्थित वर्षों पुराना व क्षतिग्रस्त दोराजी नाला पुल अब ध्वस्त कर उसकी जगह नया बॉक्स कल्वर्ट पुल बनाया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाने की बात कही जा रही है। लंबे समय से जर्जर इस पुल के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर नए पुल के निर्माण की मांग की थी। इसके बाद शासन स्तर से परियोजना को मंजूरी देते हुए 103.23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जारी शासनादेश के अनुसार, दोराजी नाले पर 3x4x4.5 मीटर स्पान का नया बॉक्स कल्वर्ट पुल बनाया जाएगा। बरसात के दिनों में पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.