गिरडीह, जनवरी 5 -- शाहिद इमाम गिरिडीह। गिरिडीह शहर को नए स्वरुप में विकसित करने को लेकर चल रही तैयारियों के बीच पुराना जेल परिसर की जगह पर शीघ्र ही नया मार्केट कॉम्प्लेक्स बनेगा, जो कि गिरिडीह नगर निगम की भावी योजना है। फिलहाल यह पुराना जेल परिसर गृह विभाग के अधीन है, जिसके स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम को भूमि स्थानांतरित होते ही इसपर भव्य मार्केट कॉम्प्लेक्स अथवा मॉल बनेगा। इसी परिसर में वाहनों को भी पार्किंग मिल जाएगी। फिलहाल छोटे-बड़े सभी तरह के वाहनों का पार्किंग सुविधा शहर में कहीं नहीं है। भूमि स्थानांतरण के बाद इन सारी समस्याओं से एक साथ शहर को छुटकारा मिल जाएगा। जेल परिसर की भूमि पर निगम की नजर: एकड़ में फैली पुराना जेल परिसर की भूमि पर नगर निगम की लंबे समय से नजर है। बीच शहर में यह भूमि होने की वजह से भी निगम जल्द ...