मैनपुरी, जनवरी 23 -- भोगांव। ग्राम पंचायत बरा सूरजपुर के ग्राम मिसौरा में शुक्रवार की सुबह एक हादसा हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले नए मकान के निर्माण के लिए पुराने घर को तोड़ते समय अचानक लेंटर गिर गया। इस हादसे में परिवार का पुत्र मलबे के नीचे दब गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम मिसौरा निवासी स्व. होतीलाल लोधी की पत्नी सरोजनी देवी को सरकारी आवास स्वीकृत हुआ था। शुक्रवार सुबह परिजन नए मकान का निर्माण शुरू करने के लिए अपने पुराने जीर्ण-क्षीर्ण मकान को ढहा रहे थे। इसी दौरान जर्जर हो चुका लेंटर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। काम कर रहा होतीलाल का पुत्र ऋतिक मलबे की चपेट में आ गया और उसके नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.