पुराना घर तोड़ते ढहा, मलवे में दबकर मजदूर की मौत
देवघर, जून 24 -- सारठ प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव में काम करने के दौरान दीवार गिरने बगडबरा पंचायत के भतहरिया गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर महेंद्र मंडल की मौत मलवे में दबने से हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि भतहरिया गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र मंडल, पिता- शुकदेव मंडल मजदूरी करने खैरबनी गांव गया था। वहां पीएम आवास निर्माण के लिए चंद्रकांत झा का पुराना आवास तोड़ रहा था, उसी दौरान अचानक दीवार समेत छत का मलवा गिर गया, जिसमें दबने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद गृहस्वामी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- दीवार गिरने से घायल मजदूर की वाराणसी में मौत वहां ऑन डयूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रामवृक्ष सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.