हाजीपुर, फरवरी 4 -- गंडक पुल पर यातायात व्यवस्था में हुआ परिवर्तन हाजीपुर। नि.सं. वैशाली एवं सारण जिलों को जोड़ने वाली पुरानी गंडक पुल की जर्जर स्थिति को ध्यान में रखते हुए जन-सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निर्णय लिया गया है। आम नागरिकों द्वारा दी गई सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग से पुल की जांच कराई गई। बताया गया कि जांचोपरांत वैशाली पथ प्रमंडल, हाजीपुर द्वारा पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पुल के प्रवेश द्वार पर बैरियर लगाकर नई परिचालन व्यवस्थालागू कर दी गई है। अब इस पुल से केवल दोपहिया, तिपहिया वाहन एवं पैदल यात्रियों के आवागमन की अनुमति होगी। हाजीपुर से पटना, सारण एवं अन्य स्थानों की ओर जाने वाले भारी वाहन नई गंडक पुल का उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.