बागपत, दिसम्बर 7 -- जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में रविवार को भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न बैचों के लगभग 50 पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में आकर विद्यार्थी भावुक हो गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार और भूतपूर्व छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य दुष्यंत कुमार ने कहा कि पूर्व छात्र हमारी प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धियां विद्यालय का गौरव बढ़ाती हैं। यह सम्मेलन हमें उनके अनुभवों और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में वर्तमान छात्रों ने नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं पूर्व छात्रों ने भी अपने विद्यालय काल की यादें साझा कीं और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। अनुभव साझा करने वालों में अंकुर ढाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.