एटा, मार्च 1 -- एटा, राजकीय इंटर कॉलेज एटा प्रांगण में रविवार को जिला फुटबाल संघ ने पुरातन छात्रों एवं फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने विद्यालय में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित रंगाई ,पेंटिंग, बिजली फिटिंग से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। तदोपरांत फुटबॉल एवं अन्य खेल से संबंधित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के साथ रंग एवं गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज पुरातन छात्र समिति अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम ने प्रधानाचार्य , शिक्षक, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को होली आपसी प्रेम सद्भाव का पर्व है। इसे मिलजुल कर आपसी प्रेम सद्भावना के साथ मनाया जाए। फुटबॉल संघ सचिव राजीव यादव ने आगंतुकों को मिष्ठान खिलाया। उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अनूप द...