फतेहपुर, अप्रैल 26 -- बकेवर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसदेपुर में पुरातन छात्रों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका अल्पना त्रिपाठी ने गौरी, नैंसी, अंकुर, निधि, ऋतिक, साक्षी आदि का तिलक लगा व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षा वो माध्यम है जिससे समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। बदलते समय के साथ शिक्षा में नवाचार भी करना चाहिए जिससे समय के साथ चलकर आगे बढ़ सकें। इस मौके पर सिया सिंह, आशीष उत्तम, स्वाति बाजपेई, सौरभ शुक्ला, शिवम यादव व आशीष यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...