मेरठ, मार्च 17 -- खरखौदा कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य नीलम सिंह के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में पुरातन छात्रा सम्मलेन एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय स्तर पर पुरातन छात्रा समिति संयोजिका अंशु ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा पूर्व छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व छात्रा जोया, प्राची, खुशी, अंजुम, मानसी, गरिमा आदि छात्राओं ने अनुभव साझा किए गए। इसी क्रम में कैरियर काउंसलिंग म डॉ नीरज द्वारा छात्राओं को जानकारी दी गई। डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. गुरमीत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...