पुरातनता से आधुनिकता पर मंथन को जुटेंगे इतिहासकार
वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र में शुक्रवार और शनिवार को देश-विदेश के इतिहासकार और सांस्कृतिक विरासत के अध्येता जुटेंगे। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग से वाराणसी इंस्टीट्यूट ऑफ हिस्ट्री 'राजस्थान पुरातनता और परिवर्तन' विषय पर यह आयोजन कर रहा है। गुरुवार को वैदिक विज्ञान केंद्र में डॉ. कुलदीप कुमार मिश्र, कार्यक्रम की संयोजक एमेरिटस प्रोफेसर अरुणा सिन्हा, डॉ. जय लक्ष्मी कौल और डॉ. दरक्शा सिद्दीकी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि संगोष्ठी में राजस्थान के पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विरासत से जुड़े विविध आयामों के साथ समय के साथ हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.