पुरातत्व विभाग संवारेगा बहेरिया के नाग बाबा का मंदिर
हरदोई, जून 13 -- अतरौली। अतरौली क्षेत्र के लोगों की आस्था और मन्नतों का केन्द्र बहेरिया में एक टीले पर स्थित नागेश्वर महादेव मन्दिर को संवारने के लिए पुरातत्व विभाग ने चयन किया है। यह बहेरिया में नाग बाबा मन्दिर नाम से प्रचलित है। चयनित 40 स्थानों में बहेरिया के नाग बाबा स्थान का नाम आने से क्षेत्र के आस्थावान लोगों में खुशी है। मन्दिर का सौंदर्यीकरण करने के लिए रूपरेखा बनायी जा रही है। नोटीफिकेशन आते कार्य दिखने लगेगा। अभी 21 जनपदों के जिन 40 टीलों, स्मारकों, मन्दिरों को सूची बद्ध किया गया है उनमें सण्डीला तहसील के अन्तर्गत ब्लॉक भरावन के बहेरिया गांव स्थित नागेश्वर महादेव मन्दिर को शामिल किया गया है। इसको राजकीय संरक्षण में लेकर संवारा जाएगा, जिससे भविष्य में पर्यटन स्थलों की संख्या बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.