जहानाबाद, मार्च 29 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुराण गांव निवासी राजकुमार मोची को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा डायल 112 नंबर को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई तथा शराब पीकर शोरगुल मचा रहे राजकुमार मोची को गिरफ्तार कार थाने लाई। थाने में जांच करने के उपरांत शराब पीने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरी बार शराब सेवन के मामले में इसे गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने चेतावनी दी है कि जो लोग भी शराब का सेवन करेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा। सरकार के द्वारा लागू किए गए कानून का कडाई से पालन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...