नई दिल्ली, मार्च 4 -- राजस्थान की Government of Rajasthan ने बजट सत्र के समापन के दौरान बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के प्रमुख तीन स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन Mount Abu को लेकर है, जिसे अब आधिकारिक तौर पर 'आबू राज' कहा जाएगा। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने इसे सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह बदलाव स्थानीय विरासत को सम्मान देने की दिशा में उठाया गया है।अर्बुदांचल से आबू राज तक की कहानी इतिहास और पुराणों के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि प्राचीन काल में इस क्षेत्र को 'अर्बुदांचल' कहा जाता था। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान शिव के वाहन नंदी एक गहरी खाई में गिर गए थे, तब अर्बुद नाग ने उनकी सहायता की। उसी नाग के नाम पर यह पर्वत 'अर्बुद' कहलाया, जो समय के साथ अपभ्रंश ह...