पुरस्कृत शिक्षकों की बैठक में लंबित मांगों पर हुई चर्चा
गाजीपुर, जुलाई 26 -- सादात। पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी की रविवार को गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की लंबित समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांतीय प्रवक्ता राम अवतार यादव ने बताया कि प्रमुख मांगों में रेलवे यात्रा में मिलने वाली रियायत को दोबारा बहाल करने और यात्रा के दौरान एक सहयोगी को साथ ले जाने की सुविधा देने की मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर सहित कई जिलों में अभी तक पुरस्कृत शिक्षकों की सूची बीएसए और डीआईओएस कार्यालयों में उपलब्ध नहीं कराई गई है। बैठक में आगामी 5 सितंबर को वाराणसी के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले प्रांतीय बैठक और सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। महामंत्री रितेश सिंह ने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.