वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को सात रेलकर्मियों को एक्सीलेंस अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। संरक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन कर्मचारियों को डीआरएम आशीष जैन ने पुरस्कृत किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों प्रतिबद्धता अन्य के लिए प्रेरणास्रोत है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आकाश कुमार पांडेय, जितेन्द्र सिंह, दयानंद गुप्ता, मुनी कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार यादव और रोहित कुमार शामिल रहे। इस दौरान डीआरएम ने वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण चेकलिस्ट, लेवल क्रॉसिंग गेट के स्थान, संरक्षा परिपत्र, संरक्षा अभियान, नियमावली आदि उपलब्ध कराने के लिए विकसित डिजिटल प्लेटफार्म वेब लिंक के क्यूआर कोड का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.