पुरस्कृत करने की जगह उत्पीड़न कर रहा प्रबन्धन
सोनभद्र, अगस्त 5 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा प्रबन्धन पर आरोप लगाया है कि पुरस्कृत करने की जगह ऊर्जा निगम प्रबन्धन बिजली कर्मियों का उत्पीड़न कर रहा है। दावा किया कि अत्यंत कम संख्या में कार्यरत बिजली कर्मियों ने 24 जून 2026 को प्रदेश में 32,673 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग पूरी कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया। पिछले वर्ष प्रदेश की अधिकतम बिजली मांग 31,486 मेगावाट ही रही थी। बताया कि मई से 29 जुलाई 2026 के बीच 90 दिनों में उत्तर प्रदेश 49 दिन देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य रहा तथा 32 दिन दूसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र की अब तक की सर्वाधिक 32,317 मेगावाट की पीक डिमांड से भी अधिक बिजली आपूर्ति की है। इसके लिए प्रबंधन को बिजली कर्मियों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित करना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.