लखनऊ, मार्च 31 -- वार्षिक खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन निगोहा, संवाददाता।बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता स्पर्धा-2के26 का समापन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि एकेटीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ ओपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट व एथलेटिक्स सहित कई खेल आयोजित हुए। कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट में इंजीनियरिंग टीम ने बाजी मारी। जबकि विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्थान की चेयरपर्सन रीना सिंह, चेयरमैन आनंद शेखर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.