महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जमुना प्रसाद शम्भू प्रसाद इंटर कॉलेज टीकर छावनी में परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रबंधक संध्या त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।समारोह में कक्षा 1 से 11 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 में खाब्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों में श्वेता तिवारी, काव्यायनी, अनन्या, छाया, स्मिता, अमृता, बेबी, अंकिता, सुनैना, राधिका एवं बजरंगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 में रोहनी, नीलम एवं मानसा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्याल...