प्रयागराज, अप्रैल 5 -- जैन विद्यालय जीरो रोड के शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परिणाम तथा पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने जरूरतमंद बच्चों की मदद करने वाले समाज के सभी सहयोगियों का सम्मान किया। जैन पंचायती सभा के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, महामंत्री राजेश जैन और अखिलेश जैन ने महापौर का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रबंधक मृदुला जैन एवं प्रधानाचार्य माधुरी जैन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर प्रद्युम्न जैन, सचिन मिश्रा, राजीव जैन, डॉ. सुनील जैन, राहुल अग्रवाल, अनुरोध जैन, शेखर जैन, दिलीप जैन, डॉली जैन, साधना जैन, निरुबाला जैन, दीपा जैन आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.