पुरस्कार वितरण समारोह में एएमयू छात्र से मारपीट में मुकदमा दर्ज
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। एएमयू के एमएम हॉल में चल रहे पुरस्कार वितरण समारोह में परास्नातक के छात्र और उसके दोस्त के साथ हमलावरों ने मारपीट कर दी। जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोट लगी है। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद छात्रों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मो.सहजाद एएमयू से परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि बीते 11 मई को एमएम हॉल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दोस्त वसीम के मोबाइल पर कॉल आ गई। वह कॉमन रुम में फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच आरोपी छात्र शहजाद और उसके छह-सात साथी आ गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए वसीम को पीट दिया। बीच-बचाव में आए मो. सहजाद के सिर पर हमला कर दिया। जिसमें उनके सिर में गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.