पुरस्कार वितरण व मेधावियों का सम्मान
आगरा, अप्रैल 13 -- सेंट केएम इंटर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस दौरान विभिन्न वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नन्हे सितारे वर्ग रोशनी, प्राथमिक वर्ग में प्रबल कुमार मिश्रा, जूनियर वर्ग में अनुभव यादव, सीनियर वर्ग में ईशांत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रबंधक श्याम किशोर गौर एवं प्रधानाचार्य शोभित सिंह चौहान ने सभी मेधावियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित अभिभावकों को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक ने कहा कि सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम और अनुशासन से होकर गुजरता है। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.