रुद्रपुर, मार्च 30 -- सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिवस में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जया जोशी, गिरीश चंद्र फुलारा, प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल ने संयुक्त रूप से किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया गया। रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। सोमवार को अतिथियों ने स्वयं सेवियों को पुरस्कार वितरण किया गया। शिविर का संचालन डॉ. दुर्गा तिवारी ने किया। डॉ. सोहनी ने शिविर के 7 दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने स्वयंसेवियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर का समापन डॉ. अजय लटवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...