सहारनपुर, मार्च 30 -- गंगोह। पुरस्कार वितरण के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामजन्मोत्सव कार्यक्रमों का समापन हो गया है। शोभायात्रा में शामिल श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया गया। सनातन धर्म सभा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी आदेश गर्ग ने आयोजक श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्शों और रामायण के पात्रों के चरित्र को जीवन में अपनाये जाने से ही मानव जन्म सफल हो सकता है। शिव बाल कमेटी की राम सबरी झांकी को प्रथम, माता वाली गाली की मां दुर्गा झांकी को द्वितीय और तृतीय मोहम्मद गौरी की राधाकृष्ण झांकी को मिला। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष अरविन्द बिट्टू व संचालन डा. राकेश गर्ग और आभार सभासद आशु गर्ग ने जताया। इस अवसर पर सभासद शशांक गोयल, रजनीश गर्ग, बृजमोहन वर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.